आप सांसद के पिता ने बेल पर सीजेआई का किया दिल से आभार

सुलतानपुर(आरएनएस)। आप सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाले में सुप्रीम अदालत से बेल मिल गई है। सुल्तानपुर संजय सिंह का गृह जनपद है, ऐसे में जहां आप कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे में खुशियां बांटी वही संजय सिंह के पिता व उनकी संस्था आजाद समाज सेवा समिति के अध्यक्ष ने मीडिया में बयान दिया है।
नगर के गभड़िया मोहल्ले के निवासी संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने बीती रात मीडिया से बात करते हुए कहा सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है इस पर इतना ही कहूंगा विगत कुछ समय से जनता का जो विश्वास था वो न्यायालय से हट रहा था, पिछले दस सालों से। क्योंकि तमाम संस्थाए मोदी के नाते डरी और सहमी हुई थी। पर जब से डीवाई चंद्रचूड़ चीफ जस्टिस हुए उन्होंने कहा था जनता के खोए हुए विश्वास को मैं पुनः मजबूत करूंगा। उसी कड़ी में जो उन्होंने फैसला सुनाया उसका मैं और परिवार की तरफ से चंद्रचूड़ साहब का दिल से आभार प्रकट करता हूं। उनका अनुग्रहित हूं कि उन्होंने सत्य की जीत का फैसला किया है। दिनेश सिंह से पत्रकारों ने सवाल किया यह प्रकरण जब चल रहा था तो आप वहां थे क्या देखा आपने? इस पर उन्होंने कहा मैने पूछा आप लोग (ईडी अधिकारियों से) कहां से आए हो भाई? तब उन लोगों ने कहा हम लोग ईडी डिपार्टमेंट से आए हैं। मैने कहा कोई सम्मन, कोई नोटिस, आपका तो बहुत दिन से हम लोग इनतेजार कर रहे थे। अनर्गल अफवाहें चल रही थी अच्छा हुआ आप लोग आ गए आपका वेलकम है। दिनेश सिंह ने कहा जब संजय सिंह का पार्टिसिपेशन इस इवेंट में था ही नहीं ही वाज मेम्बर ऑफ राज्यसभा। ही नेवर स्टैंडस इनपुट ऑफ दी दिल्ली गवर्मेन्ट पार्ट तो मैने कहा कि ठीक है आपको कहीं से कुछ सुनाई पड़ा है तो आप जांच कीजिए। पत्रकारों ने सवाल किया 6 महीने बाद संजय सिंह छूटे हैं इस पर आप क्या कहेंगे? दिनेश सिंह बोले अब इसे लेटलतीफी कहेंगे, जैसे सत्येन्द्र जैन के साथ 2 साल हो रहा है, मनीष सिसोदिया के साथ 1 साल हो रहा है अभी कहीं से कोई रिकवरी नहीं हुई है तो यह तो पोलिटिकल स्टैंडिंग चल रहा। वही संजय सिंह के लंबे समय के साथी और जिस आजाद समाज सेवा समिति के संजय सिंह संरक्षक हैं उस संस्था के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि सत्य परेशान जरूर हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता है। आज यह सुप्रीम कोर्ट ने सत्य साबित कर दिया है और अगर इसका ट्रायल होगा तो मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि संजय सिंह निर्दोष साबित होंगें। मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं कहना चाहता हूं कि म्क् ने जांच किया, गिरफ्तार किया और एक रुपये की बरामदगी नहीं हुई और आज मैं पूरे दावे के साथ यह कह सकता हूं कि पूरे देश में ईमानदारी के साथ सेवा और संघर्ष करने वाला संजय सिंह एक मात्र राजनैतिक होगा जो कि 33 सालों से रक्तदान, श्रमदान, गरीबों, लावारिसो की सेवा किया। दूसरी तरफ अन्याय, अत्याचार, जुल्म के खिलाफ संघर्ष करता रहा। चाहे वो सुलतानपुर रहा हो, चाहे वो दिल्ली रही हो इन सब में संजय ने जो कार्य किया वह काबिले तारीफ है। मैं संजय सिंह के बारे में सिर्फ इतना ही कहूंगा कि वह एक ईमानदार, निर्भीक, निर्विवाद व्यक्ति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *