पार्टी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ कार्य करें

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को आईटी सेल व सोशल मीडिया की बस्ती जिले में नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजन की गई। जिला सह मीडिया प्रभारी वागीश सिंह ने बताया की कार्यक्रम को बस्ती लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, पियूष मिश्र, सुरेन्द्र चौधरी, श्रुति अग्रहरी और रवि तिवारी ने संबोधित किया। जिसमें 8 अप्रैल 2024 को होने वाले जिला स्तर वालंटियर सम्मेलन की तैयारी की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बस्ती जिले के आईटी सेल व सोशल मीडिया टीम के परिचयात्मक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा कि सोशल मीडिया का क्षेत्र बहुत व्यापक है। लोगों की सोशल मीडिया पर सक्रिया भी रहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों, योजनाओं और कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं। विपक्षी दलों के लोग और कार्यकर्ता समय-समय पर भ्रामक जानकारी देकर कभी पार्टी तो कभी प्रत्याशी के संबंध में अनर्गल प्रलाप भी करते हैं, जिस पर पार्टी के सोशल मीडिया टीम के वालंटियर नजर रखें और उन्हें तथ्यों के साथ जवाब देने का कार्य किया जाए। श्री द्विवेदी ने कहा कि पार्टी के सोशल मीडिया से जुड़े साभी साथीगण पार्टी की रीतियों, नीतियों और कार्यों के साथ प्रत्याशी द्वारा किए गए विकास और समाज कल्याण के कार्यों को भी जनता के सामने ले जाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करें।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन सरकार गरीबों के कल्याण, प्रदेश के विकास के उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यह युग तकनीक का है तो हम लोगों को भी तकनीक का उपयोग सही कार्यों में अधिक से अधिक करना चाहिए। सोशल मीडिया वालंटियर्स भाजपा सरकार के विकास और गरीब कल्याण के कार्यों, नीतियों को जनता तक ले जाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करें।

सोशल मीडिया क्षेत्रीय संयोजक पियूष मिश्र ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया और आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी क्योंकि हमारी सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों और उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बूथ स्तर तक ले जाने की जरूरत है।

बैठक में भाजपा सोशल मीडिया टीम के प्रदीप निषाद, गोविंद दुबे, पंकज दुबे, शशि कपूर वर्मा, श्रवण यादव, शिवम उपाध्याय , राज नारायण गुप्ता, अरुण सोनकर, अनुराग द्विवेदी, दिलीप शर्मा, अनिल पासवान, नारायण मिश्रा, शिवम मिश्रा सहित बस्ती नगर एवं ग्रामीण के सोशल मीडिया के समस्त कार्यकर्ता एवं आई टी सेल व सोशल मीडिया पर एक्टिव अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *