चौधरी चरणसिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या 31 मार्च / किसानों के मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरणसिंह जी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न मिलने पर अयोध्या विधानसभा के शान्तीपुर मे राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव संगठन राम शंकर वर्मा के आवास पर खुशी के इस अवसर पर चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल व जिला अध्यक्ष बलराम यादव बतौर अतिथि उपस्थित रहे सभी ने चौधरी चरणसिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान देने के लिए महामहिम राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु जी व माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार प्रकट किया । 16 अप्रैल को राष्ट्रीय लोकदल डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती अयोध्या विधानसभा में मनाएगा इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल एससी एसटी क्षेत्रीय अध्यक्ष बेचू लाल कोरी, अवध जोन के सचिव नेतराम वर्मा, किसान नेता रामजन्म वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम लक्ष्मण कोरी, राम मनोहर वर्मा युवा नेता अजीत वर्मा, आत्मा राम वर्मा, बब्बन तिवारी,करिया राम वर्मा, श्री राम वर्मा, देवेन्द्र शंकर वर्मा, विजय वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *