महिला पदाधिकारियों की सूची हुई जारी

लखनऊ30 मार्च। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अल्का लांबा ने उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी पश्चिम जोन भारती शर्मा त्यागी  द्वारा प्रस्तावित पश्चिमी जोन के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्शहर अध्यक्षों की सूची  को अपनी स्वीकृत प्रदान कर जारी कर दिया है। भारती त्यागी ने कहा कि हम अपनी टीम के साथ पूरे युद्धस्तर पर उतरकर देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक इंडिया गठबंधन की सीटों को जीताकर इस देश के लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में अंजलि शर्मा, बिलकिस चैधरी, सपना सोम, भगवती शर्मा को कमेटी में उपाध्यक्ष एवं सुनीता सिंह, उर्मिला चैधरी, सुशीला कोहली, किरन शर्मा, पूनम पाण्डेय, नमिता जी को कमेटी में महासचिव का दायित्व सौंपा गया है, वहीं सुनीता सिंह, सीमा शर्मा, एड0 मधु सेहगल, उपासना चैहान, सुनीता मण्डल, नफीसा परवीन, आंचल सैनी को कमेटी में सचिव बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *