बस्ती – उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौंड़ के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त दीनदयाल सत्यम पुत्र बीहड़ प्रसाद यादव निवासी ग्राम कबराखास थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 19 वर्ष को 01 अदद देशी तमंचा के साथ दिनांक 28.03.2024 को धौरुखोर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 68/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम के विवरण में थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ जनपद बस्ती , उ0नि0 संतोष कुमार दुबे, थाना लालगंज जनपद बस्ती , उ0नि0 राम भवन प्रजापति, उ0नि0 अवनीश कुमार सिंह व हे0का0 सत्येन्द्र कुमार यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती।