बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शंभूपुर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी कर ली है।
इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत मणि सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है तहरीर में बताया गया है कि होली के अवकाश के चलते विद्यालय रविवार से लेकर मंगलवार तक बंद था बुधवार सुबह 8:30 बजे जब स्कूल खोला गया तो किचन का ताला टूटा हुआ पाया गया ऑफिस की खिड़की को सरिया से तोड़ा गया था, अतिरिक्त कच्छ की खिड़की को सरिया से तोड़कर उसमें रक्खे गए बक्से के समान को अस्त व्यस्त कर दिया गया ।