फर्जी शिक्षक बर्खास्त हुआ, वेतन वसूली के निर्देश

बस्ती मार्च उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे एक शिक्षक को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्त कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार वह सहायक अध्यापक पद पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मरवटिया परशुरामपुर में कार्यरत था बीएसए ने बताया कि सहायक अध्यापक अनिल कुमार गुप्ता के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने की शिकायत थी इस मामले में जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई अनिल कुमार गुप्ता ग्राम मगहर जिला संत कबीर का निवासी है शिकायत मिली थी कि इसका बीटीसी प्रमाण पत्र फर्जी है इसकी जांच कराई गई जिसमें सब कुछ साफ-साफ स्पष्ट हो गया ।यह अध्यापक वर्ष 1999 में अंतर जनपदीय स्थानांतरण में जिले में कार्यभार ग्रहण किया था इसके खिलाफ वेतन वसूली के भी निर्देश दिए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *