चित्रकूट। तहसील के बियावल ग्रामसभा की महिला किसान स्व संपतिया देवी की इच्छा थी कि मरणोपरांत आँखों को दान किया जाए। पुत्र शिवनायक सिंह एवं मनोज कुमार सिंह ने बताया कि माता के नेत्रदान में सदगुरू आई बैंक एसोसिएशन जानकीकुंड के डॉक्टरों की टीम ने सहयोग किया। किसान परिवार का आभार व्यक्त करते हुए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह जानकारी भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने दी है।