रास्ते में हुआ महिला के साथ दुष्कर्म

बस्ती।22 मार्च उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलेमें पति से  नाराज़ होकर रोडवेज के लिए निकली महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपने पति से वाद-विवाद में नाराज महिला घर से निकल गई। आरोपी व्यक्ति महिला को रोडवेज छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बिठाकर एक सूनसान जगह पर ले गया। जहां उसे महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद जाते-जाते धमकी भी दे गया कि अगर कहीं भी उसने इस बात की जुबान खोली तो वह उसे और उसकी बेटी को मार डालेगा। पीड़िता ने घर जाकर सारी बात अपने परिवार को बताई। इसके उसने स्वंय कोतवाली बस्ती में घटना की तहरीर देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरु की। आरोपी को शहर के चननी शिवमंदिर के पास से गुरुवार को दिन में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पूछे जाने पर शहर कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी लौकिहवा गांव निवासी रियाज अहमद को गिरफ्तार कर  जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *