बस्ती 21 मार्च उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया क्षेत्र में सीबीआई की टीम साँड़पुर गाँव मे एक दोना पत्तल कारोबारी के घर पर छापडालकर तथ्यों को खंगालने में जुट गई। इस कार्यवाही से परिवारके लोग सकते में आ गए। आपको बताते चलें कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के साड़पुर गांव का है जहाँ दोना पत्तल कारोबारी के घर गुरुवार की सुबह करीब 6 पर सीबीआई टीम ने डेरा डाल दिया, दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक टीम कारोबारी के घर से साक्ष्य व अन्य जानकारी जुटा रही है।