जर्जर दीवार गिरने से महिला की मौत

सुल्तानपुर 16 मार्च एक महिला बड़े हादसे का शिकार हुई है। बर्तन धोते समय जर्जर दीवार गिर पड़ी जिसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी चैकी अंतर्गत कोल्हुआमऊ गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआमऊ गांव निवासी कस्तूरा (48वर्ष) पत्नी रामजस गुप्ता शुक्रवार शाम घर में बर्तन धो रही। महिला कच्ची जर्जर दीवार के बगल बैठी हुई थी। एकाएक दीवार महिला पर गिरी और महिला उसके नीचे दब गई। दीवार गिरते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य किया। परिवार वाले महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मोतिगरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। मृतका के एक बेटा पिंटू गुप्ता, बड़ी बेटी प्रियंका (शादीशुदा) रिंका और नंदिनी (दोनों अविवाहित) हैं। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल ने भी पहुंचकर क्षति का आकलन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *