बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व खाटी बसपा नेता (पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर) नरेंद्र सिंह चंगेरवा ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया। इससे आगामी लोकसभा चुनाव में समीकरण बदलने की संभावना बढ़ गई है और तीसरी बार फिर हरीश द्विवेदी के सहयोगियो की संख्या बढ़ रही है इससे हरीश द्विवेदी की राहें आसान होंगी नरेंद्र सिंह आज पूरे दल बल के साथ भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंच कर भाजपा की सदस्यता लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही देश व सर्व समाज का हित सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सर्व मान्य नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सुशासन के दम पर विपक्षियों को कुछ भी बोलने का मौका नहीं दिया है। कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें गरीब तबके के लोगों, मजदूरों, युवाओं, किसानों, बुजुर्गों व महिलाओं का हित सुरक्षित है। इस मौके पर एपीएन पीजी कॉलेज के अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह, विवेक पाल व अन्य लोग मौजूद रहे।
लगातार संघर्षों से रहा पुराना नाता
नरेंद्र सिंह चंगेरवा 1993 में एपीएन पीजी कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। इस दौरान बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर तीनों जिले बस्ती जनपद में शामिल थे। एपीएन कॉलेज ही मंडल का इकलौता महाविद्यालय रहा, जहां विधि समेत अंग्रेजी व अन्य सम सामयिक विषयों की पढ़ाई होती रही। यहां के छात्रसंघ से प्रदेश व देश की राजनीति में दाखिला होता आया है। यहां कांग्रेस से राजनीति की पारी शुरू करने वाले नरेंद्र ने 2002 में बसपा से अपने बड़े भाई योगेंद्र सिंह को सदर समेत जिले के कई विधानसभाओं में टिकट दिलवाकर बसपा में अपनी गहरी पैठ का अहसास करवाया था। उसके बाद वह बसपा में थिंक टैंक के रूप में पहचान बना लिए। वह विधानसभा व जिला पंचायत के चुनावों में लगातार टक्कर देकर विरोधियों के हौसले तोड़ते दिखाई दिए। इनकी पहचान आज भी मंडल के युवाओं में फायरब्रांड बेदाग नेता के रूप में बनी हुई है। जिसके कारण हर संप्रदाय व जातियों के मतदाताओं में इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
बधाईयों का तांता
नरेंद्र सिंह को भाजपा में शामिल होने पर सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, एपीएन पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, आदित्य विक्रम सिंह, बजरंगी सिंह, अवनीश सिंह, दीपक श्रीवास्तव, अयोध्या यादव, गौरव सिंह व आरपी चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दिया है।