पुष्करादित्य सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

 

रूधौली बस्ती 15 मार्च भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व में बस्ती जनपद के रुधौली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी पुष्करादित्य सिंह सहित उनके सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय दिवाकर विक्रम सिंह के पौत्र,पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह के सुपुत्र,अठदमा स्टेट के राजकुमार पुष्करादित्य सिंह ने पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इनके अलावा विकास खंड रूधौली के ब्लॉक प्रमुख अनूप चौधरी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी, प्रधान संघ के अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा उर्फ सोनू, आम आदमी पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी राजकुमार सोनी, आम आदमी पार्टी के सभासद मोहम्मद इस्माइल, बहुजन समाजवादी पार्टी के सभासद प्रतीक सिंह, आम आदमी पार्टी के पूर्व सभासद गोपाल सिंह,आशुतोष सिंह,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अंदेऊरा अभिषेक सिंह, प्रधान तिगोड़िया अब्दुल रज्जाक,चांद चौरा प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह,ग्राम प्रधान तिघरा चंद्रभान,पूर्व प्रधान रौनहिया रफीक,संजय सिंह,शैलू सिंह,रत्नाकर पाण्डेय आदि ने भी भाजपा की सदस्यता ली। 2024 में होने वाले संसदीय चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष लोगों को जागरूक कर उनके नीतियों को बताने के साथ साथ पार्टी को मजबूत कराने की बात कही है।
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा तेजी से अपना कुनबा बढ़ाती जा रही है। विधानसभा स्तर में भी इसके मिलन सदस्यता अभियान चलाया गया था। इसमें विपक्षी दलों के लोगों ने भगवा ओढ़कर कमल खिलाने का संकल्प लिया। यहां विभिन्न दलों के करीब 100 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पुष्करादित्य सिंह ने कहा मोदी और योगी पर विश्वास जताते हुए कहा कि देश व प्रदेश के साथ गरीबों का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। इसके पहले रूधौली कस्बे में करीब दो सप्ताह पूर्व कई दर्जनों ग्राम प्रधान,जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य,कई ग्राम प्रधानो,सहित अन्य सम्मानित लोगो ने सभी को सदस्यता दिलाई गई थी।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी राजकुमार सोनी ने कहा कि जो सम्मान देश और गरीबों को मिल रहा है,मोदी और योगी की देन है। उनकी नीतियों से खुश होकर हम जिन दलों पर थे,वहां घुटन महसूस कर रहे थे। इसके पहले सांसद हरीश दिवेदी के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मिलन सदस्यता अभियान चलाया गया था। लोकसभा चुनाव में अब अन्य दलों की जमानत भी नहीं बचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *