मुख्यमंत्री द्वारा अम्बेडकर नगर में 2121.41 करोड़ का किया गया लोकार्पण /शिलान्यास

मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों को कराया गया अन्नप्राशन

 

मुख्यमंत्री जी प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों से हुए रूबरू

 

विकास के पथ पर अग्रसर जनपद अम्बेडकर नगर के स्टालों का अवलोकन

 

अम्बेडकर नगर 14 मार्च 2024। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का जनपद अंबेडकरनगर भ्रमण का कार्यक्रम सिविल लाइन ग्राउंड अकबरपुर अंबेडकर नगर में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विकास के पथ पर अग्रसर जनपद अंबेडकर नगर के सूचना विभाग , कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, भूमि संरक्षण विभाग , उद्योग विभाग, उद्यान विभाग तथा डूडा सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया गया।इसके उपरांत मंच से मुख्यमंत्री द्वारा प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव, सांसद रितेश पांडे,एमएलसी डॉ हरिओम पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,जिलाधिकारी अविनाश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास( ग्रामीण) योजना अंतर्गत आवास पूर्ण कर चुके लाभार्थी को चाबी वितरण, 5800 करोड़ के निवेश पर निवेशक जैनी केमिकल एंड फार्मास्पिटकल्स लिमिटेड को एमओयू हस्तांतरण प्रमाण पत्र, नव चयनित मेडिकल अफसर को नियुक्ति पत्र, 45000 रू प्रति माह आय करने वाली लखपति दीदी को सम्मान प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार 2023- 24 ग्राम प्रधान बंदीपुर को पुरस्कृत, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना हेतु अनुदान के रूप में 12 लाख का डेमो चेक, उज्ज्वला योजना अंतर्गत लाभार्थी को गैस सिलेंडर तथा चूल्हा का प्रतीक चिन्ह, श्रम सम्मान योजना अंतर्गत दर्जी ट्रेड से सिलाई मशीन, सतप्रतिशत निपुण होने पर सहायक अध्यापक को प्रशस्ति पत्र तथा डूडा से 50 हजार के ऋण का डेमो चेक प्रदान किया गया।

इसके उपरांत माo मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अंबेडकरनगर में 2121.41 करोड़ की 4955 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री को मोमेंटो सप्रेम भेंट किया। तदोपरांत मुख्यमंत्री जी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की योजनाओं को हर गांव गरीब किसान महिला तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और पांचवी अर्थव्यवस्था के रूप में विकास कर रही है जी -20 का नेतृत्व भारत के लिए गौरव की बात है। फ्री राशन वितरण किया गया। प्रधानमंत्री के 10 साल देश के लिए बेमिसाल साबित हुआ। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने की छूट हर पात्र को है, लेकिन कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी गई है। केंद्र व प्रदेश की सरकार इन्हीं संकल्पों के साथ विकास के माध्यम से हर एक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चल रही है जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी के आने से पूर्व विभिन्न वक्ताओं द्वारा जनपद के विकास व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, पूर्व विधायक आलापुर, टांडा, जलालपुर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी, रमा शंकर सिंह, राम शबद यादव ,बाल्मिक उपाध्याय सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *