पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस विभाग के पेंशनर कर्मियों के साथ मीटिंग में वार्ता के दौरान पुलिस पेंशनर कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये 

बहराइच – आज दिनाँक 14.03.2024 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा पुलिस विभाग के पेंशनर कर्मियों के साथ मीटिंग की गयी । मीटिंग में वार्ता के दौरान पुलिस पेंशनर कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये तथा सभी पुलिस पेंशनर कर्मियों को आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा पूर्व में की गयी मांग कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनको एक स्थायी भवन प्रदान किया जाए जहाँ पर उनके पदाधिकारी स्थायी रूप से स्थापित होकर अपने पुलिस पेंशनर के प्रशासनिक कार्यों में सहयोग प्रदान कर सके । ऐसा भवन जल्द से जल्द पुलिस पेंशनर को उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिया गया ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *