रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं/छात्राओं को कार्यस्थल पर लैंगिक अपराध के बारे में  किया गया जागरूक 

बस्ती –  मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-4” के तहत जनपद- बस्ती में गठित एण्टी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं/छात्राओं को कार्यस्थल पर लैंगिक अपराध के बारे में  जागरूक किया गया।

आज दिनांक 14.03.2024 को प्रभारी निरीक्षक एण्टी रोमिया स्क्वॉड जनपद बस्ती द्वारा कार्यस्थल पर लैंगिक अपराध के सम्बन्ध में विभिन्न स्थानों/कार्यस्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरूक किया गया तथा उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में वार्ता कर आवश्यक जानकारी दी गयी। साथ ही साथ मौके पर मौजूद बालिकाओं/महिलाओं को उच्चाधिकारियों के नम्बर व नारी सुरक्षा/मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्पलाइन 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 थाना के सीयूजी नम्बरों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *