संजय द्विवेदी शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री बने, बधाइयों का तांता

 

बस्ती 14 मार्च उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायन सिंह व महामंत्री राम बाबू शास्त्री ने क्रांतिकारी शिक्षक नेता संजय द्विवेदी को प्रदेश मंत्री बनाया है। श्री द्विवेदी के प्रदेश मंत्री बनने से शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। अपने मनोनयन पर श्री द्विवेदी ने कहा है कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आपके हितों की हरहाल में रक्षा करूंगा, उसके लिए पूरी ईमानदारी से संघर्ष करूंगा और प्रदेश नेतृत्व के अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
श्री द्विवेदी के मनोनयन पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, मंडलीय अध्यक्ष गुलाब चंद्र मौर्य, मंत्री अरुण कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष बस्ती अजय प्रताप सिंह, राम पूजन सिंह, जिलाध्यक्ष संत कबीर नगर महेश राम, गिरिजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, राम विलास चौधरी, पुनीत त्रिपाठी, गोपाल जी सिंह सहित सैकड़ों लोगों बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *