संवाददाता अनुराग उपाध्याय।
कुण्डा प्रतापगढ़। मंगलवार को लखनऊ से कौशांबी जा रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा का प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज चौराहे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी भी रहे। पूर्व उपमुख्यमंत्री का काफिला अपरान्ह 11:10 बजे नवाबगंज पहुंचा जहां पर मंडल अध्यक्ष मानिकपुर अनिल पटेल ,सन्तोष तिवारी,पूर्व प्रमुख आनन्द शंकर पाण्डेय समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद लेहदरी गंगा पुल पर सांसद विनोद सोनकर के भाई सन्तोष सोनकर, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, कमलेश सोनकर ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। इस दौरान सत्येंद्र उपाध्याय, विजय शंकर पांडेय,पप्पू सोनकर,जितेन्द्र तिवारी, मयंक तिवारी, सरोज त्रिपाठी, रूपा गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके बाद वह कौशांबी के लिए रवाना हुए।