बस्ती – उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में थाना छावनी पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 53/2024 धारा 363/366 आईपीसी से सम्बन्धित अभियुक्त को आज दिनांक 12.03.2024 को खतम सराय कट के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विवरण में चंद्रशेखर पुत्र आनंद कुमार पांडेय निवासी बाघानला थाना छावनी जनपद बस्ती।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक छावनी राजेश तिवारी जनपद बस्ती , उ0नि0 रितेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी विक्रमजोत थाना छावनी जनपद बस्ती , का0 राजू गुप्ता, काo शिवकेश कुमार सिंह थाना छावनी जनपद बस्ती।