नगर पंचायत नगर बोर्ड की बैठक संपन्न

बस्ती, 12 मार्च। नगर पंचायत नगर बोर्ड की बैठक अध्यक्ष नीलम सिंह राना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसका संचालन अधिशाषी अधिकारी कीर्ति सिंह ने किया। बैठक में निर्णय हुआ कि मास्टर प्लान तैयार कर नगर पंचायत नगर का सुनियोजित विकास किया जाएगा। अगले वित्त वर्ष में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं के विकास में लगभग 75 करोड रूपए परिव्यय का अनुमान लगाया गया। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि मुख्य सड़कों से घनी बस्तियों को जोड़ने वाली सड़कों तथा जल निकासी के लिए नालों और नालियों का निर्माण एवं स्ट्रीट लाइटों की स्थापना प्राथमिकता से कराए जाएंगे। जल संरक्षण और जल संवर्धन के लिए झील पोखरों का जीर्णोधार कराया जाएगा। 900 से ज्यादा पात्रों को प्रधान मंत्री आवास की पहली किस्त बैंक खातों में भेजी जा चुकी है तथा लगभग 1700 लाभार्थियों के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। सभी पन्द्रह वार्डों में स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए 4 स्थानों पर पानी की टंकी स्थापित करने हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नगर पंचायत को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने का कार्य भी प्रारम्भ हो चुका है। शहरी नियोजन के लिए एलोपैथिक महिला और पुरुष अस्पताल, वाहन पार्किंग ,अग्नि शमन केंद्र, जन सुविधा पार्क, बारातघर, व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स, आडिटोरियम, नगर पंचायत मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कों के चौड़ीकरण के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजकर स्वीकृत के लिए अनुरोध किया जाएगा। सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराकर जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए उपयोग में लाया जाएगा। पूर्व में निर्मित ग्राम पंचायत सचिवालयों के जीर्णोधार कर उन्हे बहु उपयोगी बनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों को पुनः सक्रिय करने और निःशुल्क बोरिंग योजना को फिर शुरू करने का प्रस्ताव
को भेजने का सदन से निर्णय हुआ। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने नगर को देश के नक्शे पर स्थापित कर एक मॉडल नगर पंचायत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सदन का सहयोग मांगा। अधिशाषी अधिकारी सुश्री कीर्ति सिंह ने कहा कि शाशन की मंशा अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन जारी है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अमर शहीद की पावन भूमि नगर को महानगर की तर्ज पर विकसित करना हमारा दायित्व है।बैठक में सभासद राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी, सबीना परवीन, रंजना देवी, संदीप कुमार, दिनेश चौरसिया, अखिलेश यादव, सत्य राम निषाद ,राम सजन यादव, विजय साहनी, किरन ने भी अपने विचार व्यक्त कर अनेक सुझाव दिए।
नीलम सिंह राना

 

 

,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *