तंजानिया के जंजीबार में समुद्री कछुए का मांस खाने से 8 लोगों की मौत

ज़ांज़ीबार10 मार्च । तंजानिया के ज़ांज़ीबार में पेम्बा द्वीप के पांजा आइलेट पर समुद्री कछुए का मांस खाने से कम से कम आठ बच्चों की मौत हो गई जबकि 78 वयस्क बीमार पड़ गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। मकोनी जिला चिकित्सा अधिकारी हाजी बकरी हाजी ने कहा कि एक चिकित्सा प्रयोगशाला में जांच किए गए नमूनों से पुष्टि हुई कि पीडि़तों की मौत समुद्री कछुए का मांस खाने के बाद हुई।
हाजी ने कहा कि पीडि़तों ने समुद्री कछुए के मांस खाया था, लेकिन फटकार के डर से शुक्रवार तक अधिकारियों को घटना की सूचना नहीं दी गई थी।मार्च 2023 में, तंजानिया के हिंद महासागर द्वीप माफिया पर समुद्री कछुए का मांस खाने के बाद सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि आठ अन्य बीमार पड़ गए थे। तंजानिया के माफिया द्वीप पर ब्वेनी गांव के अध्यक्ष जुमा खतीबू ने कहा था कि पीडि़तों ने मछुआरों से समुद्री कछुए का मांस खरीदा था और इसे खाया था। उन्होंने मांस के जहरीले होने की आशंका व्यक्त की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *