ट्रेन की चपेट आने से युवक की मौत

डलमऊ 8 मार्च ट्रेन की चपेट में आने से शौच करने गए युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे लालजी मजरे कनहा निवासी अमरेश सिंह उर्फ पप्पू (34) वर्ष पुत्र लाल बचन्ना  सुबह 8 बजे शौच करने के लिए रेलवे लाइन को पार कर रहे थे तभी उन्नाव ऊंचाहार रेलवे मार्ग पर लालगंज की तरफ से रायबरेली जा रही रायबरेली पैसेंजर शटल गाड़ी संख्या 04248 की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन के चालक ने उक्त घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी, वहीं ट्रेन से हादसा होने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। प्रभारी निरीक्षक डलमऊ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि युवक शौच करने के लिए गया था, ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *