सुमेरपुर-हमीरपुर नदेहरा में एक शराब के लती युवक ने मां और भाई को वीडियो कांलिंग करके रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अकेला था। नदेहरा निवासी श्रीचंद्र प्रजापति का सबसे छोटा पुत्र दीपू 25 वर्ष शराब का लती था। बुधवार को देर शाम इसने जमकर शराब पी और घर पहुंचकर मां और भाई को वीडियो कांलिंग करके आत्महत्या करने की बात कही। इसके बाद इसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां सियादुलारी ने बताया कि पति और दो बेटे राजू और लाला दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। दीपू अकेले गांव में रहता था। वह उसके साथ ही रहती थी। लेकिन शराब पीकर आए दिन मारपीट करने के कारण वह अपनी बहन के यहां बिदोखर चली गई थी। जबकि उसकी पत्नी एक माह पूर्व अपने मायके खरेला महोबा चली गई थी। ग्राम प्रधान उदयभान सिंह यादव ने घटना से मृतक के पिता श्रीचंद और भाइयों को अवगत कराकर गांव बुलवाया है। साथ ही पुलिस को सूचना दी है। घटना की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लिया है। मृतक की मां को ग्राम प्रधान ने सांत्वना प्रदान कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।