हवन पूजन कर मनाया गया बीआरसी एकेडमी का स्थापना दिवस

 

 

रूधौली बस्ती
नगर पंचायत रुधौली वार्ड नंबर 3 लोहिया नगर स्थित बीआरसी एकेडमी में हवन पूजन कर 12वां स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय निदेशक सुनील शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा सभी अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए बताया कि आज एक दर्जन से अधिक नए बच्चों का नामांकन हुआ है। प्रबंधक वंदना शुक्ला ने कहा कि हमारे यहां पठन-पाठन गतिविधियों के साथ छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है विद्यालय में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की इसी कड़ी में स्थापना दिवस भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है साथ ही साथ यह भी कहा कि हवन से पर्यावरण में शुद्धि होती है इसलिए हम इसका भी आयोजन करते रहते हैं। इस दौरान प्रसून ,कामिनी, प्रियंका पांडेय,मोहन, पाटन दीन, राजेंद्र प्रसाद ,नेहा वर्मा ,खुशबू ,सरिता, शादाब खान, रोहित शर्मा ,अमित पांडेय नरेंद्र पांडेय, राहुल अखिलेश सिंह सहित समस्त छात्र एवं छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *