बस्ती – भारतीय स्टेट बैंक द्वारा महिला दिवस के पूर्व महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया,भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्र पंचम द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व दिवस पर 14 महिला अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इसकी अध्यक्षता आशुतोष रंजन क्षेत्रीय प्रबंधक तथा मुख्य अतिथि श्रीमती सोनाली कुमारी ने किया।
समारोह का शुभारंभ श्रीमती सोनाली कुमारी वह अन्य महिलाओं द्वारा केक काटकर किया गया , आशुतोष निरंजन क्षेत्रीय प्रबंधक तथा श्रीमती आरती सिंह मुख्य प्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान पर विशेष जोर दिया गया इस अवसर पर श्री संजय उपाध्याय मुख्य प्रबंधक अवधेश कुमार मुख्य प्रबंधक श्री पंकज वर्मा प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मानित/अधिकारी कर्मचारी श्रीमती आरती सिंह, श्रीमती निधि चौधरी,श्रीमती रागिनी पांडे, लक्ष्मी जयसवाल, शिवानी, महिमा, अनुराधा, राशिका,तारु, विजयलक्ष्मी, प्रीति मिश्रा तथा श्रीमती हर्ष चित्रा रही उपस्थित।