महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । नाबार्ड द्वारा आर0से0टी0 योजना के तहत विभिन्न ट्रेड से प्रशिक्षण प्रदान करने वाले संस्था द्वारा युवक और युवतियों को प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है ला इसी क्रम में आज आर0से0टी0 के राज्य निदेशक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने आर-सेटी, अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान महोदय द्वारा संस्थान का निरीक्षण किया गया तथा नाबार्ड द्वारा अनुदानित उपकरणों का उदघाटन भी किया गया। सत्येंद्र प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दिया एवं क्रेडिट लिंकेज तथा सेट्टल्मेंट रेशिओ को बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होनें लंबित ऋण आवेदन के निपटान हेतु निर्देशन दिया। ब्युटी पार्लर ट्रेड अंतर्गत प्रशिक्षित एवं सफल उद्यमी सुश्री संगीता एवं सुश्री रिचा कुमारी के सफलता हेतु बधाई एवं उत्साह वर्धन किया गया।