श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में निःशुल्क महिला ओपीडी 8 मार्च को

 

बस्ती 6 मार्च आपको बताते चले आगामी 8 मार्च दिन शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री कृष्ण मिशन हॉस्पिटल ने पहल करते हुए महिलाओं को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई है इसके बाबत विस्तार से जानकारी देते हुए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के चैयरमैन बसंत चौधरी ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोमा सा गुप्ता द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए ग्रामीण व शहरीअंचलों में श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क कैंप लगाया जा रहा है जिससे महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *