तीसरी बार जीत का रेकार्ड बनायेंगे हरीश द्विवेदी-रमेश

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं बस्ती लोकसभा से दो बार से सांसद हरीश द्विवेदी को तीसरी बार पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता का माहौल है। नगर पालिका परिषद के सभासद एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी रमेश कुमार गुप्ता ने सांसद हरीश द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट कर खुशियों को साझा किया।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से रमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हरीश द्विवेदी संगठन और सरकार के साथ ही कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हैं, उन्होने दस वर्ष के कार्यकाल में बस्ती में विकास के अनेक बड़ी परियोजनाओं को साकार किया। वे जनता के बीच बने रहने वाले कार्यकर्ता है। निश्चित रूप से इस चुनाव में वे जीत के हैट्रिक का रेकार्ड बनायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *