महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। प्रभु श्री राम चन्द्र की जन्मस्थली श्रीअयोध्या धाम में सरयू स्नान घाट पर प्रभु श्री राम लला के दर्शन व पूजन के लिए आये हुए आरुल उपाध्याय पुत्र सुनील उपाध्याय निवासी ग्राम व थाना दानापुर जनपद पटना राज्य बिहार उम्र लगभग 7 वर्ष जो सरयू घाट से ही परिवार के साथ में आया हुआ अन्य लोगों से साथ छूट जाने के कारण बिछड़ गया और उनके साथ में आये हुए लोग बहुत परेशान व हैरान होकर खोजने लगे परन्तु जब काफी खोजबीन करने के बाद भी उक्त बच्चे का कहीं कोई सुराग़ नहीं लगा तो परिवार में अफरा तफरी मच गई। जिसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस को मिली तो उन्होंने बिना देरी किये परिवार वालों के पास जाकर उक्त बच्चे के बारे में पूंछा तब पता चला कि उनके साथ में आया हुआ बच्चा सरयू घाट पर कहीं बिछड़ गया हैं। फौरन उक्त बच्चे की खोज में जल पुलिस व पुलिस मित्र की टीम लग गई बड़ी मशक्कत के बाद लगभग 03-04 घंटों के बाद सुनील पाण्डेय जो घाट पर पूजा कराते हैं उनको बच्चा मिला तो सूचना दिया।जल पुलिस व पुलिस मित्र की टीम को उक्त बच्चे को परिवार वालों को सुपुर्द किया।बच्चे को ढूंढने में जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, तेजतर्रार आरक्षी नित्यानन्द यादव व पी एस सी सेकेंड बटालियन प्रभारी जयवीर सिंह व पुलिस मित्र के विश्वनाथ शुक्ला शामिल रहें जिनके अथक प्रयास व कार्य को देखकर परिवार के लोगों ने साथ ही साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस व पुलिस मित्रों की टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद किया ऐसे ही पशु पक्षियों एवं जीव जंतुओं को नदी में डूबने से बचाने का,बिछड़ों को मिलाने का,बीमार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने का व खोई हुई वस्तुओं को वापस दिलाने का सराहनीय कार्य जल पुलिस द्वारा किया जा रहा है जिसकी चर्चा आस- पास के जिले सहित दूर-दूर के अन्य प्रदेशों में भी जमकर होती रहती है।