भगवान राम लला की कृपा सभी पर, हम लोगों का आत्मीय लगाव – सपना किन्नर

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम अयोध्या l मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में गोलाघाट स्थित पुरुषोत्तम भवन में मनकापुर गोंडा से पधारी सपना किन्नर द्वारा बृहद प्रसाद व दक्षिण वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ पुरुषोत्तम भवन के महंत सिया राघव शरण के मार्गदर्शन में किन्नर समाज के लोगों ने सपना किन्नर के नेतृत्व में वृहद भंडारे का आयोजन किया साथ ही अयोध्या धाम के सैकड़ो संतो महंतों को अंग वस्त्र व दक्षिण भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया । पुरुषोत्तम भवन में गोंडा मनकापुर से अपने शिष्यों के साथ पधारी सपना किन्नर ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया की भगवान पुरुषोत्तम श्री राम मंदिर से हमारा आत्मीय लगाव है l महंत सिया राघव शरण की कृपा हमारे ऊपर हमेशा रही है l महंत जी की वह ठाकुर जी की कृपा से हमारा बहुत बड़ा काम हो गया है l हम खुश होकर यहां हम भंडारे व दक्षिण वितरण कर सनातन धर्म का पालन कर रही हूं l हमारे रामलला का मंदिर बन गया है हम सभी बहुत खुश हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *