35 हजार रूपये की ठगी का आरोप

बस्ती । जालसाजों द्वारा पुलिस अधीक्षक और सी.ओ. के नाम पर 35 हजार रूपये के ठगी का मामला सामने आया है। लालगंज थाना क्षेत्र के निपनिया निवासी दलित रमेश कुमार ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि कुछ दिन पूर्व सवर्णो ने उसे मारा पीटा था जिसका मुकदमा दर्ज है। मुकदमें में लालगंज थाना क्षेत्र के छरौछा निवासी आनन्द कुमार पुत्र राकेश गवाह है। गत 16 दिसम्बर 2023 को आनन्द कुमार और उनके साथी निहाल निवासी साहूपार, रमेश भारती निवासी दशकोलवा उसके पास आये और कहा कि एसपी साहब का फोन आया था 35 हजार रूपया सीओ साहब को देना है। रमेश उन लोगों के बहकावे में आ गया और भारतीय स्टेट बैंक से खाते में आये अनुदान राशि 75 हजार मे से 35 हजार रूपया निकाला। आनन्द कुमार और उसके साथी बैंक धरमूपुर में उसके साथ थे जिसे सीसीटीवी में देखा जा सकता है। पैसा निकालने के बाद वह आनन्द और उसके साथियों के साथ एसपी आफिस पहुंचा तो आनन्द जिसने 35 हजार रूपया लिया था उसने कहा कि जिसको पैसा देना है वे नहीं है, तुम बाहर खड़े रहे मैं सीओ साहब को पैसा देकर आता हूं।
दलित रमेश कुमार ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि बाद में उसे पता चला कि वह जालसाजी का शिकार हो गया है। उसने 16.1.2024 को एसपी को पत्र दिया और 17.1.2024 को रजिस्टर्ड पत्र देकर धोखाधड़ी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया। पुनः उसने जन सुनवाई में प्रार्थना पत्र देने के साथ ही  जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मांग किया कि इस मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर उसका 35 हजार रूपया जालसाजों से वापस कराया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *