बस्ती 29 फरवरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया के सभागार में आज होम्योपैथिक फार्मासिस्ट डा राकेश श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। इस विदाई समारोह की अध्यक्षता अधीक्षक डा बी के शुक्ला ने किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट को अंगवस्त्र, पंखा, छड़ी, गीता देकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। अधीक्षक डा शुक्ला ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सरकारी कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित होता है और फार्मासिस्ट की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। इनके सेवानिवृत्त होने से हम लोगों को इनकी कमी खलेगी। वहीं सेवानिवृत्त होमियोपैथी फार्मासिस्ट डा राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे आप सभी स्टाफ की ओर से ढ़ेर सारा प्यार और स्नेह मिला है, जिसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि अपने कार्यकाल में मुझे यहां अपनापन लगने लगा। चिकित्साधिकारी डा आर के सिंह ने कहा कि कर्मचारी का आना-जाना लगा रहता है। परंतु कुछ कर्मचारी ऐसे भी होते हैं जो अपने कार्य की बदौलत छाप छोड़ जाते हैं जिसे लोग भूल नहीं पाते हैं।
इस दौरान डा नंदलाल यादव, डा सीमा शर्मा, डा रत्नाकर सिंह, राहुल श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, कृष्णमोहन सिंह, टी पी पाण्डेय, डा के के वर्मा, मनोज कुमार, अखिलेश पाल, माया साहू, नसीमा अंसारी, शशि वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।