रायबरेली (आरएनएस)।लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सैकड़ों युवाओं ने इस्तीफा दे दिया है। 13 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े जिला युवा कांग्रेस के महामंत्री मोहित सिंह समेत कई कांग्रेस के युवाओं ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मोहित सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवाओं का शोषण किया जा रहा है। न्याय यात्रा में राहुल गांधी द्वारा युवाओं को नशेड़ी कहना यह दर्शाता हैं कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की विरोधी है।इस पार्टी में युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं हैं।कांग्रेस पार्टी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के रूप में कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि लगातार हम सबकी उपेक्षा की जा रही है।किसी भी कार्यक्रम की जानकारी न होना और गुपचुप तरीके से कार्यक्रम का संचालन करना यह सब देख कर हम सब आहत हैं।
इस्तीफा देने वालों में अजित सिंह,प्रशांत सिंह,जिलापंचायत की पूर्व सदस्य शकुंतला यादव सहित सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दिया।