बस्ती/कुदरहा28 फरवरी लालगंज थाना क्षेत्र के बैसिया कला गांव के राजस्व पुरवा जमालपुर के पास सड़क के किनारे कई दिनों से लगातार अजगर निकलने से हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से अजगर अपने मांद से धूप का आनंद लेने के लिए बाहर निकलते हैं। जब भीड़ इकट्ठा हो जाती है तो शोरगुल के कारण अजगर अपने मांद में वापस चले जाते हैं। जिससे खतरा बना हुआ है हालांकि अभी तक कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि अजगरों की संख्या कई है और इनकी लंबाई लगभग 12 से 15 फीट के बीच में है। ये सड़क के नीचे मांद में रहते है। भारी भरकम होने के कारण ये बहुत डरावने लगते है।