सोलह लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

बस्ती।28 फरवरी  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के  अलग-अलग स्थानों पर आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 16 लोगों पर कार्रवाई की है। आपको बताते चलें कि सोनहा थाना क्षेत्र के छनवतिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक तरफ के तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों परिजन इलाज के लिए पहले सीएची फिर जिला अस्पताल भेजा गया। छनवतिया निवासी भकोले चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे गांव के ही गंगाराम, शकुंतला देवी, सुधा व मधु ने मिलकर मुझे व मेरी नातिन सोना, बहू रीतू को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस बावत प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्र ने बताया कि तहरीर के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के नवीन सब्जी मण्डी के पास अनिल सोनकर को डफाली टोला निवासी गुड्डु, संतोष कुमार, रवि व अनीष ने घमकी देकर पिटाई कर दी। गौर थानांतर्गत इटबहरा गांव में सम्पत्ति के बटवारे को लेकर ज्योति को उनके पट्टीदार विरेन्दर,रेशमा, आशीष व मधु ने मिल कर पिटाई कर दी। दुबौलिया थानाक्षेत्र के बरदिया कुंवर गांव में कुलदीप को गांव के ही निखिल, रंजना, सानिया व सुशीला ने धमकी देकर मारपीट की पुलिस मामलेको दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *