अच्छी संस्था का, सभी को करना चाहिए सहयोग -हरिकृष्ण 

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती में चल रहे विशेष विशेषज्ञता कोर्स के दौरान प्रभारी ब्लाक स्काउट मास्टर रामनगर/ सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय छितिरगावा विकास क्षेत्र रामनगर के हरिकृष्ण उपाध्याय ने जिला संस्था को एक दर्जन कप और प्लेट दान स्वरूप प्रदान किया, हरिकृष्ण उपाध्याय के इस नेक प्रयास को अनुकरणीय बताते हुए जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह ने कहा कि स्वेक्षा से इस प्रकार के योगदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए, स्काउट भवन स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधियों के लिए है स्काउट गाइड से जुड़े सभी लोगों का है, यहाँ पर जिन सुविधाओं का समावेश है वह सभी आने जाने वाले वर्दीधारी लोगों के लिए है, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी, जिला सचिव डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त गाइड संगीता प्रजापति, प्रभारी ब्लाक स्काउट मास्टर कप्तानगंज बीपी आनंद, अबू अनस मेकरानी, अनूप कुमार, आदर्श मिश्रा, प्रमोद कुमार आदि ने सराहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *