अयोध्या दर्शन व घूमने आई महिला का गायब हुआ पर्स जल पुलिस ने किया सुपुर्द

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी में स्नान घाट पर तमिलनाडु से आई प्रीमल रत्नावेल पति रत्नावेल का गायब हुआ पर्स जिसमें उसका आधार कार्ड, वोटर कार्ड व 10524 रुपये और मोबाइल गायब होने की घटना सामने आई। जिसकी सूचना जल पुलिस को दिया गया जिन्होंने उस महिला के साथ मिलकर उस महिला का पर्स व मोबाइल की खोज जारी किया खोज जारी करने के लगभग ढाई तीन घंटे के बाद बड़ी मशक्कत के साथ पता चला कि पर्स व मोबाइल और रुपये नाव में छुट गया है उसी नाव में पड़ा हुआ मिला। जिसको तुरंत जाकर पर्स व मोबाइल को प्राप्त कर लिया गया और उस महिला को पर्स व मोबाइल उसके सुपुर्द किया गया और पर्स व मोबाइल और रुपये को पाकर उस महिला ने जल पुलिस के प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानंद यादव व स्थानीय नाविक मुकेश माझी, राहुल माझी की कार्य को देख कर भूरी भूरी प्रशंसा की। इसी प्रकार जल पुलिस अपनी निष्ठापूर्वक कार्य को बड़े ही ढंग से अंजाम दिया करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *