तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दंपत्ति समेत 3 की मौत

सुल्तानपुर(आरएनएस)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कूरेभार थानाक्षेत्र के सेउर में शुक्रवार हो हड़कंप मच गया। यहां एक कार डिवाइडर से टकरा गई, कार के जहां परखच्चे उड़ गए वही इस पर सवार दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। एक घायल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। यूपीडा टीम व पुलिस टीम मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटी है।
जानकारी के अनुसार शादी समारोह में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बल्लभगढ़ हरियाणा से एक परिवार के लोग बिहार के आरा के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जा रहे थे। कार जिले के कूरेभार थाना अंतर्गत सेउर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किमी 123 पर डिवाइडर टकरा गई। जिससे कार पर सवार दंपत्ति समेत तीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम व स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान कराते हुए सूचना परिवार वालों को दी है। जबकि घायल को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भेजवाया है। हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ है। एसओ कूरेभार अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि कार पर सवार राम चंद्र गुप्ता (55वर्ष) पुत्र शिवदास गुप्ता उनकी पत्नी माया देवी (52वर्ष) और चिंता देवी (51वर्ष) पत्नी श्याम बिहारी की मौत हुई है। सभी बिहार के आरा थाना अंतर्गत बिहिया के निवासी हैं। वही विकास (30वर्ष) पुत्र रामचंद्र घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *