थाना हरैया क्षेत्र के अन्तर्गत एंटी रोमियो द्वारा चेकिंग कर महिलाओं / बालिकाओं / छात्राओं को किया गया जागरूक 

बस्ती – आज दिनांक 23.02.2024 को एंटी रोमियो स्क्वाड टीम जनपद बस्ती, का0 सोनू यादव, म0 का0 कंचन मिश्रा, म0का0 अनुष्का यादव के द्वारा थाना हरैया जनपद बस्ती क्षेत्र अंतर्गत संसारीपुर, हरैया कस्बा क्षेत्र, बभनान मोड़, मुरादीपुर, महू घाट, बडहर कला व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थनो पर चेकिंग किया गया साथ ही महिलाओ एवम् बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधित जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर जैसे-1090, 181,112,1076,1098,108, की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए इनसे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्पलाइन नंबर के बारे मे बताते हुए जागरूक कर हेल्पलाइन नंबर तथा सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु बताया गया साथ ही अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 20 व्यक्तियों से पूछताछ कर 05 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया व शेष को सख़्त चेतावनी देकर छोड़ा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *