अयोध्या में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबाप्रसाद व प्रभारी अजय सिंह गौतम व वरिष्ठ नेताओं संग कार्यकर्ताओ ने किए रामलला के दर्शन किये

रिपोर्ट जितेन्द्र पाठक संतकबीरनगर

संतकबीरनगर – भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम सिंह और जिलाध्यक्ष जगदंबाप्रसाद श्रीवास्तव नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संतकबीरनगर 100 बसो के काफिले के साथ हजारों की संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अयोध्या धाम पहुंचकर राम लला का दर्शन व पूजन किया।

संतकबीरनगर के सभी 15 मंडलो से पदाधिकारीगणो और मंडल अध्यक्षों के साथ सुबह 9:00 बजे से सुनिश्चित स्थानों पर कार्यकर्ता जमा हुए और वहां से बसों से रवाना होकर अयोध्या मार्ग स्थित बस्ती टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए जहां प्रात 9:30 बजे जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जगदंबाप्रसाद एवं सांसद प्रवीण निषाद ने बस को श्री राम ध्वजा दिखा कर रवाना किया और स्वयं भी कार्यकर्ताओं के साथ बस से अयोध्या के लिए रवाना हुए। एक साथ रवाना होने से पूर्व सभी को श्री राम नाम का अंग वस्त्र पहनाकर तिलक लगाया गया। बसों पर भी पोस्टर बैनर व श्री राम के भगवा झंडा फहरा रहा था।

जय श्री राम के उद्घोष से पूरा माहौल राममय था। श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भाजपा ने प्रत्येक जिले से भाजपा नेताओं को अयोध्या ले जाने का कार्यक्रम तय किया गया है।

इसके तहत संतकबीरनगर से 22 फरवरी की तारीख तय की गई थी। जिसके तहत हजारों की संख्या में भाजपा संतकबीरनगर के पदाधिकारी, सभासद एवम मंडल, प्रकोष्ठ, मोर्चा के अध्यक्षो द्वारा बसों से अयोध्या धाम के प्रस्थान करके श्री रामलला के दर्शन कराया गया।भाजपा अध्यक्ष जगदंबाप्रसाद ने बताया कि महानगर में प्रत्येक बूथ से पदाधिकारियों को अयोध्या ले जाने की व्यवस्था की गई। गुरूवार संतकबीरनगर में अलग-अलग स्थानों से कुल 100 बसों व निजी वाहनो में हजारों की सख्या में भाजपा कार्यकताओं के साथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने दर्शन के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से ये संभव हो पाया है। भगवान राम के दर्शन पाकर आज अभिभूत हूं।सैकड़ो वर्षों के संघर्ष ऑन के बाद आज अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला विराजमान है। यह पल जीवन का अत्यंत सुखद, अद्भुत और अविस्मरणीय अनुभव रहा। प्रभु श्री रामलला से समस्त देशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पांडेय ने बताया कि संतकबीरनगर से लगभग 9 हजार लोगों ने कार्यकर्ताओ के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए।

पार्टी की योजना के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी कारण अयोध्या दर्शन करने से वंचित न रहे। ऐसी योजना के साथ सभी को लाने ले जाने की निःशुल्क बस व्यवस्था के तहत आज दर्शन कराए गए।

कार्यकर्ताओं ने दर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए। भगवान राम लला के के दर्शन के सभी कार्यकर्ता अभिभूत दिखा व जय श्री राम के नारे से अयोध्या की गलिया गूज उठी । विधायक गणेश चौहान, गणेश पाण्डेय, विनोद पांडेय नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जी पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा भाजपा नेता भास्कर त्रिपाठी निरंजन लोहिया विवेकानंद वर्मा,सत्यप्रकाश गुप्ता कन्हैया वर्मा सुनीता अग्रहरि उर्मिला त्रिपाठी सत्यपाल पाल ज्ञानेंद्र मिश्र, हैप्पी संतलला मौर्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओ सहित हजारो कार्यकर्ता दर्शन किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *