खेल सामाजिक समरसता का सबसे अच्छा माध्यम 

– क्रिकेट में भानपुर ने पचमोहनी को दी शिकस्त

बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पकरी भीखी में गर्गवंशी क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा ने फीता काटकर किया।

पकरी भीखी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि खेल सामाजिक समरसता का सबसे अच्छा माध्यम है। खेल के मैदान में सभी खिलाड़ी जाति धर्म के भेदभाव को त्यागकर आपसी समरसता का संदेश देते हैं। पहला मैच भानपुर और पचमोहनी के बीच खेला गया। जिसमें पचमोहनी ने 10 ओवर 83 रन बनाए। जवाब में उतरी भानपुर की टीम ने मात्र 5 ओवर में 84 रन बना के जीत हासिल कर लिया। जिसमें अरविन्द यादव मात्र 14 बाल पे 56 रन ताबड़तोड़ पारी खेलकर 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बनें। इस अवसर पर देवनाथ शुक्ल लड्डू, संतोष पांडेय, विपिन कुमार, सोनू सिंह रंजय यादव, सतीश शुक्ल, गौरव, रघुनाथ शुक्ल, राम सजीवन, विकास उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *