बस्ती19 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया हैकोतवाली थाना क्षेत्र के इन्डस इन्ड बैंक ब्रान्च बस्ती के कर्मचारी ने गोविंद निवासी ग्राम मुन्डेरवा लोहदर, थाना मुन्डेरवा की तहरीर पर बैंक कर्मी निगम साहनी के खिलाफ तहरीर दी है कि लोन का 57 हजार 680 रुपये बैंककर्मी ने अपने खाते में जमा कर लिया उसे बैंक के लोन खाते नहीं जमा किया है। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर जालसाजी की घटना की छानबीन शुरु कर दी है। बैंककर्मी के खाते में ऑनलाइन 57680 रूपये गोविंद ने जमा कर दिए थे। कहा था कि लोन का रूपया उसके ऋण खाते यही धनराशि जमा कर दें मगर बैंककर्मी की नीयत डोल गई। वह पैसे हड़प लिया। जब खाते को जांचने गया तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। उसने बैंककर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है
आरोप है कि खाते में पैसा जमा करने की कहकर अपने खाते में रुपए ले लिया रुपये ले लिए। कोतवाल चंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बैंक कर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच गंभीरता के साथ कर रही है।
—