कल आयेगी राहुल गांधी

रायबरेली। 18 फरवरी।भारत जोड़ों न्याय यात्रा लेकर सांसद राहुल गांधी 20 फरवरी को जिले में आ रहे हैं।न्याय यात्रा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की भी शामिल होने की उम्मीद हैं।इसको लेकर कांग्रेस पदाधिकारी तैयारी में जुट गए है।रविवार को तिलक भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने बताया कि 20 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा जिले में आ रही है।जो सुबह 9 बजे तक अमावां ब्लॉक के संदी नागिन पहुंचेगी। वहां से यात्रा राही, मलिकमऊ कालोनी, मोटल चौराहा, सिविल लाइन, डिग्री कालेज, हाथी पार्क, सुपर मार्केट, कैपरगंज, कहारों का अड्डा, गल्ला मंडी होते हुए लखनऊ हाइवे से गंगागंज, हरचंदपुर, कुंदनगंज, बछरावां होते हुए निकलेगी।उन्होंने बताया कि राहुलगांधी की न्याय यात्रा को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।कई स्तर से उसकी निगरानी की जा रही है।जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पासी, पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर,पूर्व जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल, विजयशंकर अग्निहोत्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *