रेल कर्मचारियों के मसीहा अंजनी दूबे का निधन

आर0एन0एस0प्रतापगढ़। रेल कर्मचारियों के मसीहा के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले तेज तर्रार उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के कर्मठ नेता अंजनी दुबे (65) का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से कर्मचारियों में शोक की लहर है। प्रयागराज में देर शाम उनका अंतिम संस्कार होगा। जिले के कादीपुर गांव के अंजनी दुबे की प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर  छवि कर्मठ और जुझारू नेता के रूप में थी। कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव संघर्ष रहे। यही वजह थी कि रेल के आला अफसर इनसे तहजीब से पेश आते थे। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के वरिष्ठ दिवंगत नेता एमएच खान की शागिर्दी में इन्होंने यूनियन से राजनीति की शुरुआत की। जिले से निकलकर लखनऊ और दिल्ली में जाकर रेल कर्मियों के हितों की मांग उठाई। अपने ग्यारह साल के राजनीति के बेहतरीन जीवन में अंजनी मजदूर यूनियन में लखनऊ मंडल के मंत्री और अध्यक्ष पद पर रहे। ख़ास बात यह है कि दो बार मंडल स्तर पर चमकने वाले जिले के पहले ऐसे व्यक्ति थे। उनके बाद रेलवे में जिले से कोई नहीं हुआ। इस दौर में समूचे रेलवे में प्रतापगढ़ की तूती बोलती थी। अधिकारी इनके कार्य को नकारने की हिमाकत नहीं करते थे। यहां के कर्मचारी का काम डीआरएम ऑफिस में रुकता नहीं था। दूसरी यूनियन में भी इनका दखल रहता था। इस समय यूनियन में संरक्षक के पद पर आसीन थे। उनके संघर्ष के दिनों के साथी पूर्व सीटीआई और मंडल मंत्री आरबी सिन्हा बताते हैं कि अंजनी की छवि मजदूर यूनियन के एक दमदार नेता के रूप में थी। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। अपोलो से इलाज चल रहा था। रविवार को आवास कादीपुर में दोपहर में उनका निधन हो गया।
1994 से 2003 तक मजदूर यूनियन में लखनऊ के मण्डल अध्यक्ष रहे। उसके बाद 2003 से वर्ष 2005 तक मंडल मंत्री पद को संभाला। ये रेलवे में पहले ऐसे नेता थे जो यूनियन के दोनो बड़े पदों पर रहे।

यूनियन नेताओं ने दी शोकांजलि-
अंजनी दुबे के निधन से रेल कर्मचारियों में शोक की लहर है। मेन्स यूनियन के मंत्री अनिल शुक्ला, अध्यक्ष शफीक, उपाध्यक्ष  मोहम्मद अनीश, अजय आनंद, पीडब्ल्यूआई अवधेश पाल, जितेंद्र कुमार, सीडीओ दिनेश यादव, ट्रेन मैनेजर वीके तिवारी, एसके तिवारी, अमित तिवारी, एसएम केके शर्मा, पूर्व एसएस त्रिभुवन मिश्रा, अनिल दुबे, भरत यादव, वीबी शुक्ला, दद्दन, मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री धर्मेंद्र दुबे, अध्यक्ष अफजल खान, संरक्षक आरबी सिन्हा प्रदीप शर्मा, राजेश सिन्हा समेत कई नेता और कर्मचारियों ने शिकांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *