राम झरोखा मंदिर में नारी शक्ति बंदन सम्मान समारोह संपन्न

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय/ अनुराग लक्ष्य संवाददाता
अयोध्या धाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में रामघाट स्थित राम झरोखा मंदिर के वर्तमान महंत राजकुमार दास की अध्यक्षता में नारी शक्ति सेना के बैनर तले नारी शक्ति बंदन व सम्मान समारोह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नारी शक्ति सेना की सैकड़ो जुझारु महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।जिसमें नारी के अधिकारों व सम्मान एवं सुरक्षा की आत्मनिर्भर बनने पर संस्थापक राजा अशोक सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के राजा अशोक सिंह ने कहा नारी शक्ति देश की सर्वोच्च शक्ति है । नारी शक्ति ही प्रदेश के गांव गांव वह घर-घर जाकर जागृत कर नारी बंदन व सम्मान करते हुए आत्मनिर्भर बनाएंगे।
पूर्व मंत्री अशोक सिंह ने आगे बताया 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 21 महिलाओं को नारी रत्न से सम्मानित किया जाएगा।नारी शक्ति सेना के संयोजक गुड़िया त्रिपाठी ने कहा की कोई सताए हमें बताएं तुरंत निदान पायें आगे आएं महिलाओं के मान सम्मान हेतु कुर्बानी देनी पड़ेगी तो पीछे नहीं हटेंगे। दर्जनों महिलाओं का सम्मान किया गया । सैकड़ो का बंदन किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुड़िया त्रिपाठी पल्लवी सुनीता सुमन मिताली प्रिया रेनू सरिता कलावती करुणा वर्मा काजल पाठक गीता कालिंदी आभा शुक्ला पुष्पा लक्ष्मी मिनाक्षी आदि सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *