ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण न होने एक दिवसीय धरना देगा संघ
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
महबूबगंज अयोध्या। प्रान्तीय संघ के आहवान पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण न होने के कारण एक दिवसीय जनपद स्तरीय एवं एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिये जाने के सम्बन्ध में। सन्दर्भ पत्र- प्रान्तीय संघ पत्र संख्या 655 / ग्रा0स0क0/नोटिस/2024 दिनांक 10.02.2024 सफाई कर्मचारियों के समस्या निस्तारण के सम्बन्ध में।उपरोक्त विषयक एवं सन्दर्भित पत्र के सम्बन्ध में सादर अवगत कराना है कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण न होने के कारण प्रदेश संघ ने निम्नलिखित धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन कार्यक्रम प्रस्तावित किये है। दिनांक 19/02/2024 दिन सोमवार को जनपद के समस्त सफाईकर्मचारी जनपद मुख्यालय तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अपराह्म 12 बजे एकत्रित होकर 2 30 बजे जिला अधिकारी महोदय अयोध्या के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार एवं अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन प्रेषित करेंगे। यदि समस्याओं का निस्तारण नहीे किया जाता है तो दिनांक 28/02/2024 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे प्रदेश मुख्यालय ‘‘निदेशालय लोहिया भवन‘ अलीगंज लखनऊ पर समस्त जनपदों के संघ पदाधिकारी सदस्यगण एकत्रित होकर प्रदेश संघ के नेतृत्व में श्रीमान निदेशक महोदय , पंचायती राज के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 पंचायती राज के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। कृपया इसी को संघ की अन्तिम नोटिस एंव सादर सूचनार्थ समझा जाय। अतः श्रीमान जी से सादर अनुरोध है कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धित समस्याओं हेतु संघ के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। सभी अधिकारियो को प्रतिलिपि प्रेषित किया है जिसमें निदेशक महोदय , पंचायती राज विभाग उ0प्र0 लखनऊ, पुलिस अधीक्षक महोदय अयोध्या मुख्य विकास अधिकारी महोदय, अयोध्या,उपजिलाधिकारी महोदय अयोध्या उपनिदेशक (पंचायत) महोदय अयोध्या मण्डल अयोध्या, जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय अयोध्या , समस्त खण्ड विकास अधिकारी महोदय अयोध्या , समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0) महोदय अयोध्या , एल0आई0यू0 प्रभारी अयोध्या , प्रान्तीय अध्यक्ष/ महामंत्री उ0प्र0 पं0रा0ग्रा0स0क0 संघ , समस्त अध्यक्ष/मंत्री/कोषाध्यक्ष/ सदस्य गण विकास खण्ड ईकाई उ0प्र0 पं0रा0ग्रा0स0क0 संघ , समस्त मा0 ग्राम प्रधान जी/ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अयोध्या ,समस्त ग्रामीण सफाई कर्मचारी बन्धु साथीगण अयोध्या को पत्र प्रेषित किया गया है।