नगर क्षेत्र में निकाली गई ग्राम परिक्रमा यात्रा

 

संवाददाता अनुराग उपाध्याय।

प्रतापगढ़- 17 फरवरी भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत आज नगर क्षेत्र के सगरा वार्ड के ग्राम सभाओं में भ्रमण किया गया और वहां के लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र व प्रदेश की योजनाओं से अवगत कराया,जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा विजय कुमार मिश्रा जी के निर्देशन में जनपद के प्रत्येक मण्डलों में ग्राम सभा स्तर पर भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज सदर विधानसभा प्रभारी डॉ क्षितिज श्रीवास्तव एवं नगर अध्यक्ष रमेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में आदरणीय नगर अध्यक्ष श्री रमेश बहादुर सिंह व सागर वार्ड के सभासद विनोद कुमार रजक के निर्देशन में प्रतापगढ़ जनपद के सदर विधानसभा के नगर मण्डल के सगरा वार्ड में ग्राम परिक्रमा यात्रा में आम जनमानस से जनसंपर्क किया गया,ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान नगर कोषाध्यक्ष गिरजा शंकर मिश्र,नगर उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र,नगर उपाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र जी,नगर उपाध्यक्ष अश्विनी पाण्डेय,नगर उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी,नगर मंत्री रत्नेश शुक्ल,ओम प्रकाश दुबे,विजय कुमार,के के मिश्र,सुरेन्द्र रावत,अम्बुज मिश्र,अमित पाल,राहुल गौतम के साथ वार्ड के अनेक सम्मानित जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *