एकदिवसीय रोजगार मेले का मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी जी किया शुभारंभ

रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर

संत कबीर नगर । जिला कौशल विकास मिशन द्वारा बताया गया कि प0 दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में श्री मोहन धनसीरा महाविद्यालय परिसर, विकास खण्ड बेलहर कलां, संत कबीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

उक्त रोजगार मेले में माननीय विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी जी के द्वारा प्रतिभागियों को ऑफर लेटर वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया व शुभकामनाएं दी। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी अमेज़ोन इंडिया लिमिटेड, डिक्सन लिमिटेड, टाटा मोटर्स, डी-मार्ट लिमिटेड, टाटा विन्स्ट्रोन, केस कोर्प, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल 07 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 338 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 123 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक बृजेश कुमार, जिला प्रबंधक धीरेन्द्र विक्रम सिंह व प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मोहम्मद अख्तर व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *