स्कूल के बच्चों ने बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

नौतनवा / महराजगंज ( अनुराग लक्ष्य) बचपन ए प्ले स्कूल के बच्चों ने बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों को पर्व के महत्त्व के बारे में बताया गया । बच्चों को बताया गया कि बसंत पंचमी सनातन धर्म के लोगो का त्यौहार है । यह शीत ऋतू के अंत में आता है । डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और कहा कि आज के दिन हम सबको ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की अर्चना करनी चाहिये। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार ने पीले वस्त्र पहन कर ज्ञान की देवी की अर्चना की

सबने एक साथ सरस्वती वंदना किये ।

डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को बताया कि ज्ञान के बिना हमारा जीवन व्यर्थ है 1 ज्ञान ही हमारी शक्ति है 1

बच्चों में कृशा, अथर्व, आरोही, राशि, शौर्य, अंशारा, जीबरान, रुद्रांश, प्रखर, नूर, जपजोत, जयश, अपर्णा, अनुष्का आदि । टीचर्स में श्वेता, साक्षी, मोनिका, प्रियंका, रिंकल, अना, श्रद्धा, प्रीती, अंकिता, एरा, साक्षी पांडे आदि ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *