अंबेडकर नगर 11 फरवरी 2024। सीएम डैशबोर्ड में शासन द्वारा जनवरी माह की रैंकिंग जारी की गई है जिसमें जनपद अंबेडकर नगर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राजस्व एवं विकास में ओवरऑल रैंकिंग जनपद अंबेडकर नगर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।जिलाधिकारी द्वारा राजस्व एवं विकास के ओवरऑल रैंकिंग में उच्च स्थान प्राप्त करने पर जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी है एवं उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी आगे भी टीम भावना के साथ इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे। जिससे जनपद आगे भी उच्च स्थान प्राप्त करता रहे।
Post Views: 291